Home > वीडियो > कांवड़ियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी? वायरल VIDEO पर मेरठ पुलिस ने बताई सच्चाई

कांवड़ियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी? वायरल VIDEO पर मेरठ पुलिस ने बताई सच्चाई

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कांवड़ियों ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी.

By: Sweta Verma | Published: August 4, 2026 3:00:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कांवड़ियों ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी. हालांकि, मेरठ पुलिस ने इस दावे को भ्रामक बताया है. एसपी सिटी विनायक भोसले के अनुसार, 3 अगस्त की रात दो कांवड़िया समूह आमने-सामने आ गए थे. इसी दौरान सोनू नामक व्यक्ति और उसके साथी गुड्डू का दूसरे समूह से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट या वर्दी फाड़े जाने की बात सही नहीं है.

संबंधित खबरें

Advertisement