21
नेपाल से भीषण भूस्खलन का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे की ओर गिरता दिखाई दे रहा है. मलबा और धूल का भारी गुबार उठने के साथ पूरा इलाका देखते ही देखते ढक गया. भूस्खलन इतना तेज था कि ऐसा लगा मानो कुछ ही सेकेंड में पूरा पहाड़ नीचे आ गया हो. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरान हैं.