उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंडाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर ने हालात बिगाड़ दिए हैं. नदी में आई बाढ़ के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों व दुकानों के जलमग्न होने की खबर है. वायरल वीडियो में बाढ़ का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है. कई जगहों पर पानी इतना बढ़ गया है कि एक मंजिला घरों और दुकानों की सिर्फ छतें ही नजर आ रही हैं. वहीं, सड़कें भी पानी में डूबकर नदी जैसी दिखाई दे रही हैं. बाढ़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नदी किनारे रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. चित्रकूट में मंडाकिनी के उफान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में बाढ़ की गंभीर स्थिति को दिखा रहा है.
16