11
एक युवक का अजीबोगरीब कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक स्ट्रीट लाइट के ऊंचे खंभे पर चढ़ा नजर आता है. दावा किया जा रहा है कि उसने कहा था कि जब तक उसकी प्रेमिका फोन नहीं उठाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर यातायात रोक दिया गया. इसके बाद मशीन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. वायरल वीडियो में युवक खंभे पर चढ़े-चढ़े भी लगातार फोन मिलाता दिखाई देता है.