Home > वीडियो > ‘जय श्री राम बोलोगे तभी प्रसाद मिलेगा’, भंडारे में शख्स ने मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, वीडियो वायरल

‘जय श्री राम बोलोगे तभी प्रसाद मिलेगा’, भंडारे में शख्स ने मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए नारे, वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति प्रसाद वितरण के दौरान एक बुजुर्ग से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रसाद देने से पहले बुजुर्ग से धार्मिक नारा लगाने के लिए कहा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

By: Sweta Verma | Published: June 16, 2026 6:46:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति प्रसाद वितरण के दौरान एक बुजुर्ग से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रसाद देने से पहले बुजुर्ग से धार्मिक नारा लगाने के लिए कहा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे सामाजिक सौहार्द और समान व्यवहार के नजरिए से देख रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताया जा रहा है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement