Home > वीडियो > सिर्फ मालिकन गई थी बाहर, खूबसूरत नौकरानी ने घर में कर दिया ‘कांड’

सिर्फ मालिकन गई थी बाहर, खूबसूरत नौकरानी ने घर में कर दिया ‘कांड’

Viral Video: एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात ने लोगों को दंग कर दिया है. घर की मालकिन के बाजार जाते ही नौकरानी ने कथित तौर पर बच्चों के खाने में नींद की दवा मिला दी, ताकि वे गहरी नींद में सो जाएं. इसके बाद उसने घर से करोड़ों के गहने और नकदी लेकर फरार होने की साजिश को अंजाम दे दिया.

By: Sweta Verma | Published: May 29, 2026 2:29:05 PM IST

एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात ने लोगों को दंग कर दिया है. घर की मालकिन के बाजार जाते ही नौकरानी ने कथित तौर पर बच्चों के खाने में नींद की दवा मिला दी, ताकि वे गहरी नींद में सो जाएं. इसके बाद उसने घर से करोड़ों के गहने और नकदी लेकर फरार होने की साजिश को अंजाम दे दिया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने मौका मिलते ही घर में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपये के जेवर और कैश समेट लिए. पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां साफ दिखाई देने की बात कही जा रही है.

जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो बच्चों की हालत देखकर घबरा गए और घर का सामान बिखरा मिला. जांच के दौरान चोरी का खुलासा हुआ. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

संबंधित खबरें

Advertisement