Home > वीडियो > क्या आपने देखा 5.5 करोड़ रुपये वाला कांवड़? शिवभक्त ने डिजाइनर कार को दिया ऐसा रूप, वीडियो वायरल

क्या आपने देखा 5.5 करोड़ रुपये वाला कांवड़? शिवभक्त ने डिजाइनर कार को दिया ऐसा रूप, वीडियो वायरल

Viral Video: कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार एक अनोखी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल वीडियो में करीब ₹5.5 करोड़ की लग्जरी स्पोर्ट्स कार से प्रेरित डिजाइन वाली कांवड़ दिखाई दे रही है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के कांवड़िये इस विशेष कांवड़ को हरिद्वार से लेकर आ रहे हैं.

By: Sweta Verma | Published: August 3, 2026 2:45:34 PM IST

कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार एक अनोखी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल वीडियो में करीब ₹5.5 करोड़ की लग्जरी स्पोर्ट्स कार से प्रेरित डिजाइन वाली कांवड़ दिखाई दे रही है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के कांवड़िये इस विशेष कांवड़ को हरिद्वार से लेकर आ रहे हैं. आधुनिक डिजाइन और आकर्षक लुक के कारण इसे देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है, वहीं कई लोग इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. हर साल कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु अलग-अलग थीम और आकर्षक डिजाइनों वाली कांवड़ लेकर आते हैं. इस बार स्पोर्ट्स कार की तर्ज पर तैयार की गई यह कांवड़ चर्चा का केंद्र बन गई है.

संबंधित खबरें

Advertisement