ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल पंपों पर लगी किलोमीटर लंबी कतारों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। देर रात तक शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब प्रशासन और भाजपा की “डबल इंजन” सरकार पर सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अफवाहों का असर नहीं था, बल्कि प्रशासनिक तैयारी और प्रबंधन की कमी का नतीजा था. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में लोग घंटों तक पेट्रोल भरवाने के लिए इंतजार करते नजर आए. कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हुई.
विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया है. हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है.