Home > वीडियो > होटल की खुदाई के बीच दरका पहाड़! नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, बड़ा हादसा टला

होटल की खुदाई के बीच दरका पहाड़! नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, बड़ा हादसा टला

Viral Video: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है. जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, समय रहते खतरे वाले क्षेत्र को खाली करा लेने से बड़ा हादसा टल गया.

By: Sweta Verma | Published: July 9, 2026 10:57:52 AM IST

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है. जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, समय रहते खतरे वाले क्षेत्र को खाली करा लेने से बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहले ही दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने छोटे स्टॉल और मजदूरों की झोपड़ियों को खाली करा दिया गया था. इस वजह से घटना में किसी के हताहत होने या मवेशियों के नुकसान की सूचना नहीं है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई को भूस्खलन की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

संबंधित खबरें

Advertisement