Home > वायरल > राजनगर एक्सटेंशन में बवाल! KW सोसाइटी के बाहर जमकर मारपीट, इलाके में दहशत

राजनगर एक्सटेंशन में बवाल! KW सोसाइटी के बाहर जमकर मारपीट, इलाके में दहशत

Viral Video: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW सोसाइटी के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प शुरू हो गई. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया, वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sweta Verma | Published: May 6, 2026 5:07:19 PM IST

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW सोसाइटी के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प शुरू हो गई. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया, वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

संबंधित खबरें

Advertisement