62
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया है. गाने के बोल ‘भतार भगवान’ हैं. इसे यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. गाने में खेसारी के साथ श्रुति राव हैं और दोनों की केमिस्ट्री आग लगा रही है. ‘भतार भगवान’ को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है और दोनों की आवाज ने गजब का जादू कर दिया है. इस गाने को GMJ-Global Music Junction-Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.