Home > वीडियो > खेसारी लाल यादव ने नीलम गिरी संग उड़ाया गर्दा, ‘ठुमका ठुमका’ गाने पर झूमने को मजबूर हुए फैंस

खेसारी लाल यादव ने नीलम गिरी संग उड़ाया गर्दा, ‘ठुमका ठुमका’ गाने पर झूमने को मजबूर हुए फैंस

Khesari Lal Yadav Thumka Thumka Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव का जलवा लगातार बरकरार है. एक के बाद एक नए गानों के साथ ‘ट्रेंडिंग स्टार’ बने खेसारी अब अपने फैंस के लिए ऐसा धमाकेदार सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगेंगे. हाल ही में आकांक्षा पुरी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए खेसारी लाल यादव अब नीलम गिरी के साथ डांस फ्लोर पर तहलका मचाते दिख रहे हैं.

By: Lalit Kumar | Published: September 6, 2026 10:30:32 PM IST

Khesari Lal Yadav Thumka Thumka Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव का जलवा लगातार बरकरार है. एक के बाद एक नए गानों के साथ ‘ट्रेंडिंग स्टार’ बने खेसारी अब अपने फैंस के लिए ऐसा धमाकेदार सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगेंगे. हाल ही में आकांक्षा पुरी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए खेसारी लाल यादव अब नीलम गिरी के साथ डांस फ्लोर पर तहलका मचाते दिख रहे हैं. दोनों का नया गाना ‘ठुमका ठुमका’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में खेसारी और नीलम की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ उनके धांसू डांस मूव्स फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि गाने की बीट्स इतनी एनर्जेटिक हैं कि इसे सुनकर कोई भी झूमने पर मजबूर हो सकता है. खेसारी और खुशी कक्कड़ की आवाज, नीलम गिरी के मदमस्त अंदाज और शानदार म्यूजिक का तड़का इस गाने को फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बना रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement