Kedarnath Temple Opening 2026: देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर आज आस्था का क्षण फिर जीवित हो उठा है, जिसका इंतजार करोड़ो भक्तों को रहता है. केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही पूरी की पूरी केदार घाटी शिवमय हो उठती है. आपको बता दें कि यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के सांस्कृतिक चेतना और आत्मा का प्रतीक है. कपाट खुलने के इस अलौकिक अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया और मंत्रोच्चार के बीच बाबा केदार के दर्शनों की शुरुआत भी हुई.
वीडियो के सामने आते ही करोड़ो लोगों की बाबा केदार से यही प्राथना है कि निरंतर प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाए। यह पावन बेला हर नागरिक के विश्वास, सद्भाव और नए अवसरों का उजाला लेकर आए. केदारनाथ का यह दिव्य वीडियो अब लोगों के दिलों पर छा रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.