सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं खीरों पर हरे रंग का पेंट लगाती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि खीरों को ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए उन पर कृत्रिम रंग लगाया जा रहा था. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है.
सोशल मीडिया यूजर्स इसे लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ बता रहे हैं। कई लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस्तेमाल किया गया रंग खाद्य पदार्थों के लिए सुरक्षित था या नहीं.
फिलहाल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं.