Home > वीडियो > कांवड़ियों ने रोकी यात्रा, जनाजे को दिया रास्ता! VIDEO वायरल

कांवड़ियों ने रोकी यात्रा, जनाजे को दिया रास्ता! VIDEO वायरल

Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों कांवड़ियों ने अपनी यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी, ताकि एक मुस्लिम शख्स का जनाजा सुरक्षित तरीके से कब्रिस्तान तक पहुंच सके.

By: Sweta Verma | Published: August 10, 2026 3:32:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों कांवड़ियों ने अपनी यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी, ताकि एक मुस्लिम शख्स का जनाजा सुरक्षित तरीके से कब्रिस्तान तक पहुंच सके. बताया जा रहा है कि जनाजे के रास्ते में कांवड़ियों की भीड़ थी. ऐसे में कांवड़ियों ने रास्ता रोकने के बजाय अनुशासन के साथ खुद पीछे हटकर जनाजे को गुजरने की जगह दी. हजारों श्रद्धालु सड़क किनारे शांत खड़े रहे और जनाजा सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कर गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement