Home > वीडियो > कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल! वाहन से छूने पर भड़के कांवड़िये, कार में की तोड़फोड़

कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल! वाहन से छूने पर भड़के कांवड़िये, कार में की तोड़फोड़

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक वाहन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में कुछ कांवड़ियों द्वारा एक वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब वाहन कथित तौर पर एक कांवड़िये को छूते हुए निकल गया.

By: Sweta Verma | Published: July 16, 2026 6:14:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक वाहन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में कुछ कांवड़ियों द्वारा एक वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब वाहन कथित तौर पर एक कांवड़िये को छूते हुए निकल गया. घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गुस्साए लोगों ने वाहन को नुकसान पहुंचाया. वहीं, वाहन में सवार लोग स्थिति बिगड़ती देख अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकल गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement