उत्तर प्रदेश के झांसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. एंटी करप्शन टीम ने एक पुलिस चौकी प्रभारी और एक सिपाही को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि मारपीट के एक मामले से नाम हटाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. शिकायतकर्ता संजीव राय का आरोप है कि इससे पहले भी उनके बेटों के नाम केस से हटाने के लिए कथित तौर पर 60 हजार रुपये वसूले जा चुके थे. इसके बावजूद चौकी प्रभारी ने अतिरिक्त 10 हजार रुपये की मांग की. शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया. बताया जा रहा है कि जैसे ही चौकी प्रभारी ने रिश्वत की रकम लेकर सिपाही को सौंपी, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कथित रूप से रंगे हाथ पकड़ लिया.
21