21
क्रिकेट की पिच पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद अब अपनी गायकी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी तल्लीनता और सादगी के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में समद का शांत और म्यूजिकल अंदाज उनके खेल के मैदान वाले आक्रामक तेवरों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है. क्रिकेट के बल्ले से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले समद की सुरीली आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है.