राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने ही घर से चोरी करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे. इसी दौरान घर में चोरी की घटना हुई. बाद में जब घर में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई तो कथित तौर पर महिला ही सामान ले जाती हुई नजर आई. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी चौंकाने वाला हो गया. महिला के पति, जो पेशे से वकील बताए जा रहे हैं, ने उसके खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.
35