उत्तर प्रदेश के आगरा से आस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक घर के फ्रिज में जमी बर्फ की आकृति को कुछ लोगों ने शिवलिंग जैसा बताया. इसकी जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई श्रद्धालु इस आकृति की तुलना अमरनाथ में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग से कर रहे हैं. वायरल वीडियो में लोग जलाभिषेक करते, पूजा-अर्चना करते और श्रद्धा स्वरूप चढ़ावा चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बर्फ की यह आकृति प्राकृतिक रूप से बनी या उसके पीछे कोई अन्य कारण है. इस संबंध में किसी वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
19