ओडिशा के Bhubaneswar-Cuttack मार्ग पर एक हैरान कर देने वाली घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया. सड़क पर रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद एक हाइवा ट्रक और कार के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि ट्रक ने कार को काफी दूर तक घसीट दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों के चालकों के बीच पहले बहस हुई. इसके बाद हालात बिगड़ गए और ट्रक चालक कथित तौर पर वाहन लेकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान कार ट्रक के साथ फंस गई और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
37