हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मशहूर कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक को बड़ा नुकसान पहुंचा है. तेज बारिश के चलते रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी बह गई, जिसके बाद ट्रैक का एक हिस्सा हवा में झूलता हुआ नजर आ रहा है. ट्रैक के नीचे से जमीन खिसकने के बाद रेल परिचालन को रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि आज 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन पूरी तरह बहती दिखाई दे रही है. ट्रैक का हिस्सा हवा में लटका देखकर लोग हैरान हैं. भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जमीन खिसकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. रेलवे प्रशासन ट्रैक की स्थिति का जायजा लेकर मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े कदम उठा रहा है.
16