उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी क्षेत्र से एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला और युवक के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि बहस के दौरान युवक ने महिला के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारने के साथ धक्का-मुक्की भी की. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई. मामले के बाद महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.