Home > वीडियो > हज 2026: लखनऊ एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का आरोप, हाजियों का हंगामा

हज 2026: लखनऊ एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का आरोप, हाजियों का हंगामा

Viral Video: हज 2026 के तहत भारत से रवाना हुए यात्रियों ने व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. यात्रियों का कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान प्रबंधन बेहद कमजोर रहा, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दी गई सुविधाएं, जैसे घड़ियां और अन्य जरूरी सामान, खराब गुणवत्ता के थे और समय पर उपयोगी साबित नहीं हुए.

By: Sweta Verma | Published: June 3, 2026 3:20:30 PM IST

हज 2026 के तहत भारत से रवाना हुए यात्रियों ने व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. यात्रियों का कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान प्रबंधन बेहद कमजोर रहा, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दी गई सुविधाएं, जैसे घड़ियां और अन्य जरूरी सामान, खराब गुणवत्ता के थे और समय पर उपयोगी साबित नहीं हुए. वहीं, ठहरने की जगहों पर साफ-सफाई की भारी कमी और अस्वच्छ माहौल को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आई हैं. यात्रियों का यह भी कहना है कि कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रही, जिसके चलते सामान से चोरी जैसी घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई. लखनऊ एयरपोर्ट पर आज लौटे यात्रियों के बीच भी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला, जहां भीड़ और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement