Home > वीडियो > गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस! वीडियो वायरल होने पर कटा चालान

गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस! वीडियो वायरल होने पर कटा चालान

Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3,400 किस के निशान बना दिए. लिपस्टिक के निशान से कार का लगभग पूरा बाहरी हिस्सा ढक गया था.

By: Sweta Verma | Published: August 25, 2026 1:30:45 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर करीब 3,400 किस के निशान बना दिए. लिपस्टिक के निशान से कार का लगभग पूरा बाहरी हिस्सा ढक गया था. कार के मालिक आदित्य सिकरवार ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे कथित तौर पर करीब 55 लाख व्यूज मिले. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की नजर भी इस पर पड़ी. पुलिस के मुताबिक, कार की ओवरस्पीडिंग, काले शीशे और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 5,500 रुपये का चालान किया गया. कार और उसके मालिक को थाने बुलाया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आदित्य से कार पर लगे सभी लिपस्टिक के निशान साफ करवाए. इसके बाद उसने पुलिस के सामने माफी भी मांगी.

संबंधित खबरें

Advertisement