Gurgaon Midnight Fight Boy And Girl Video: यह मामला केवल दो लोगों के झगड़े का नहीं, बल्कि सामाजिक पतन की एक तस्वीर पेश करता है गाली सुनकर हिंसक होना और शारीरिक बल का प्रयोग करना युवक को कानूनी संकट में डाल सकता है, क्योंकि भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर सख्त कानून हैं, क्या गाली देना किसी को मारपीट का लाइसेंस देता है? या क्या किसी महिला को यह अधिकार है कि वह किसी पुरुष को अपमानित करे? सोशल मीडिया पर लोग इन दो पक्षों में बंटे हुए हैं, गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की पहचान की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद की असल वजह क्या थी, इस तरह के वीडियो अक्सर समाज में नकारात्मक संदेश फैलाते हैं, युवाओं में धैर्य की कमी इस घटना का सबसे बड़ा कारण मानी जा रही है.
333