ओडिशा के जाजपुर जिले से एक अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं, लेकिन दूल्हे ने शादी टालने के बजाय नाव से दुल्हन के घर पहुंचने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि जाजपुर के सिमुलिया गांव से दूल्हा अपने रिश्तेदारों और बारातियों के साथ मोटरचालित देसी नाव, जिसे स्थानीय भाषा में ‘भुटभुटी’ कहा जाता है, पर सवार होकर ढेंकानाल जिले के भुवन क्षेत्र के लिए रवाना हुआ. रास्ते भर बाराती गीत-संगीत, हंसी-मजाक और उत्साह के साथ सफर का आनंद लेते नजर आए. इस बारात में न घोड़ी थी, न लग्जरी कार और न ही डीजे, लेकिन शादी का उत्साह किसी भी तरह कम नहीं दिखा. बाढ़ के बीच गुजरती इस अनोखी बारात को देखने के लिए आसपास के लोग भी जुट गए और कई लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया.
8