शादी के कार्ड बांटने का एक अनोखा तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दूल्हे ने सफारी के दौरान विदेशी पर्यटकों को चलते वाहन से अपनी शादी का निमंत्रण देकर सभी का ध्यान खींच लिया. यह दिलचस्प नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने वाहन से गुजरते हुए सफारी का आनंद ले रहे इटली के पर्यटकों के करीब पहुंचता है. इसके बाद वह मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी शादी का कार्ड थमा देता है. अचानक मिले इस निमंत्रण से पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं और खुशी के साथ उसका स्वागत करते दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.