21
इंदौर में अजब वीडियो सामने आया है. यहां पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर जलमग्न मंडप तक पहुंचाया और दोनों ने बरसते पानी के बीच सात फेरे लिए. रस्में पूरी होने के बाद भी दुल्हन दूल्हे की गोद में ही भोजन स्थल तक पहुंची.. मुश्किल हालात के बावजूद दोनों के चेहरे की मुस्कान ने इस शादी को यादगार बना दिया, और अब यह अनोखी वेडिंग सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है.