27
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. हादसा जेवर इलाके के पास हुआ, जब बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए. पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं. कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.