भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में गर्लफ्रेंड से नाराज एक युवक का गुस्सा कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर उतरने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी रेंट पर थार लेकर आया और देखते ही देखते करीब 10 गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें थार से गाड़ियों को टक्कर मारने का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि अगर लोग समय रहते वहां से नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे जनहानि टल गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
23