Funny Viral Video 2026: आज के जमाने में लोग अक्सर समय की बर्बादी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते, और अब इस वायरल कपल ने तो टाइम मैनेजमेंट की सारी हदें ही पार कर दी हैं. दरअसल, जैसे ही सिग्नल लाल हुआ और सभी गाड़ियां रुकीं, तो पीछे बैठी पत्नी ने अपनी उंगलियों का हुनर दिखाना शुरू कर दिया. उन्होंने बिना कुछ देखे और देर किए अपने पति के बालों पर धावा बोल दिया और बेहद ही बारीकी के साथ ‘जूं’ निकालना शुरू कर दिया. बीच सड़क पर चल रहे इस ‘पर्सनल ग्रूमिंग सेशन’ को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
वीडियो के वायरल होते ही लोग इस वीडियो को देखकर पति को ‘अनोखी पत्नी’ और इन दोनों को ‘सच्चा प्यार’ बता रहे हैं. वीडियो में पत्नी अपने पति की जिस शिद्दत से सफाई कर रही है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि ‘भले ही सिग्नल ग्रीन हो जाए’, लेकिन पति के सिर का सिग्नल क्लीन होना जरूरी है. और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया.