जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बासंतर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पांच लोग बीच धारा में फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. तेज बहाव के बीच बचावकर्मियों ने पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. राहत अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिससे नदी के बीच मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके. समय रहते बचाव दल के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया.
16