उत्तर प्रदेश के मेरठ से गैस सिलेंडर घोटाले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तारापुर जोगी वाली गली के एक निवासी ने ब्लैक में ₹2500 देकर इंडेन गैस सिलेंडर खरीदा, लेकिन जब सिलेंडर खोला गया तो उसमें गैस की जगह पानी निकलने लगा. यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और इलाके में हड़कंप मच गया.
पीड़ित का आरोप है कि अधिक कीमत वसूलकर उन्हें नकली या छेड़छाड़ किया हुआ सिलेंडर थमा दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग गैस सप्लाई सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गैस की कालाबाजारी का खेल चल रहा है. अब इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.