Home > वीडियो > लाखों से भरा बैग लेकर भागा कुत्ता! CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली घटना

लाखों से भरा बैग लेकर भागा कुत्ता! CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली घटना

Viral Video: उत्तर प्रदेश के Bijnor से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे खड़ी बाइक पर टंगा पैसों से भरा बैग एक कुत्ता मुंह में दबाकर ले भागा. बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी.

By: Sweta Verma | Published: May 25, 2026 5:40:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के Bijnor से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे खड़ी बाइक पर टंगा पैसों से भरा बैग एक कुत्ता मुंह में दबाकर ले भागा. बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी.

घटना उस समय हुई जब बाइक मालिक कुछ देर के लिए वहां से हट गया था. तभी एक आवारा कुत्ता बाइक के पास पहुंचा और बैग को मुंह में दबाकर तेजी से भाग निकला. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कुत्ता आंखों से ओझल हो गया.

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरानी के साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. हालांकि बैग मिलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

संबंधित खबरें

Advertisement