Home > वीडियो > डिलीवरी बॉय ने बैट को चूमकर कहा अलविदा… वायरल वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया

डिलीवरी बॉय ने बैट को चूमकर कहा अलविदा… वायरल वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी एजेंट का भावुक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है. वीडियो में युवक पहले अपना डिलीवरी ऑर्डर पूरा करता है. काम खत्म करने के बाद उसकी नजर पास रखे क्रिकेट बैट पर पड़ती है। वह प्यार से बैट उठाता है और कुछ पल के लिए हवा में शॉट खेलने की एक्टिंग करने लगता है, मानो अपने अधूरे सपनों को जी रहा हो.

By: Sweta Verma | Published: May 20, 2026 4:45:22 PM IST

सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी एजेंट का भावुक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है. वीडियो में युवक पहले अपना डिलीवरी ऑर्डर पूरा करता है. काम खत्म करने के बाद उसकी नजर पास रखे क्रिकेट बैट पर पड़ती है। वह प्यार से बैट उठाता है और कुछ पल के लिए हवा में शॉट खेलने की एक्टिंग करने लगता है, मानो अपने अधूरे सपनों को जी रहा हो.

फिर अचानक वह रुकता है, बैट को बेहद प्यार से चूमता है और धीरे से वापस रख देता है. इसके बाद बिना कुछ कहे अपने काम पर निकल जाता है. यह छोटा-सा पल इंटरनेट पर लाखों लोगों के दिल को छू गया.

लोग इस वीडियो को संघर्ष, जिम्मेदारियों और अधूरे सपनों की कहानी बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शायद यह युवक क्रिकेटर बनना चाहता था, लेकिन जिंदगी की जिम्मेदारियों ने उसे डिलीवरी बॉय बना दिया.

संबंधित खबरें

Advertisement