Home > वीडियो > चलती सरकारी गाड़ी में लगी आग! मीटिंग से लौट रहे दिल्ली पुलिस SHO की स्कॉर्पियो धू-धूकर जली

चलती सरकारी गाड़ी में लगी आग! मीटिंग से लौट रहे दिल्ली पुलिस SHO की स्कॉर्पियो धू-धूकर जली

Video: दिल्ली में एक चलती सरकारी गाड़ी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस में तैनात एक SHO की स्कॉर्पियो गाड़ी में अलीपुर रोड स्थित दिल्ली धाम खाटू श्याम मंदिर के पास अचानक आग भड़क उठी.

By: Sweta Verma | Published: July 9, 2026 3:15:46 PM IST

दिल्ली में एक चलती सरकारी गाड़ी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस में तैनात एक SHO की स्कॉर्पियो गाड़ी में अलीपुर रोड स्थित दिल्ली धाम खाटू श्याम मंदिर के पास अचानक आग भड़क उठी. बताया जा रहा है कि SHO डीसीपी कार्यालय से मीटिंग खत्म कर वापस थाने की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में गाड़ी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

Tags:

संबंधित खबरें

Advertisement