Home > वीडियो > एनकाउंटर में ढेर हुआ मासूम का हत्यारा: दिल्ली से किडनैप कर गुरुग्राम में फेंका था शव

एनकाउंटर में ढेर हुआ मासूम का हत्यारा: दिल्ली से किडनैप कर गुरुग्राम में फेंका था शव

Viral Video: राजधानी दिल्ली को झकझोर देने वाले एक खौफनाक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. दरअसल, फुटपाथ पर सो रही एक 10 वर्षीय बेकसूर बच्ची को टैक्सी ड्राइवर बबलू ने अगवा कर लिया था.

By: Sweta Verma | Published: June 24, 2026 1:46:00 PM IST

राजधानी दिल्ली को झकझोर देने वाले एक खौफनाक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. दरअसल, फुटपाथ पर सो रही एक 10 वर्षीय बेकसूर बच्ची को टैक्सी ड्राइवर बबलू ने अगवा कर लिया था. यह बच्ची दिन में सड़क किनारे गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का पेट पालने में मदद करती थी. आरोप है कि दरिंदे ने पहले बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर पहचान छुपाने के लिए गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में फेंक दिया. जांच में जुटी पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चारों तरफ से घेरा, तो उसने भागने की कोशिश की. इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी बबलू गोली लगने से ढेर हो गया. इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement