सोशल मीडिया पर चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोन पर एक DCP को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह नाराजगी पूर्व छात्र नेता रजनीश कुमार सिंह उर्फ ऋषु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर थी.
वायरल वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा का सख्त अंदाज साफ दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि उन्होंने मामले में ढिलाई बरतने पर DCP से जवाब तलब किया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स IPS अधिकारी की सख्ती की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.