भारतीय समाज में अक्सर सास-बहू के ‘खराब’ रिश्तों की कहानी और हकीकत दोनों ही सुनने में आती है. कई बार तो दहेज हत्या का आरोप भी सास पर लगता रहा है. कुछ महीने पहले दिल्ली से सटे नोएडा में बहू को जलाने में सास का नाम सामने आया था. नोएडा ही क्यों देश के करीब-करीब हर हिस्से से ऐसे मामले पुलिस के पास आते हैं, जिसमें सास और बहू की कड़वाहट का नमूना देखने को मिलता है. इस बीच उत्तर प्रदेश के ब्रज इलाके में एक ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सहपऊ इलाके में एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को एक टब में बैठाकर 84 कोस परिक्रमा कराने के लिए निकल पड़ी है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सास की लंबे समय से ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करने की मंशा थी, लेकिन वह असमर्थ थी. अब सास को आराम से एक बड़े टब में बैठाया और सिर पर रखकर आस्था के मार्ग पर निकल पड़ी 84 कोस परिक्रमा कराने.
26