Your browser doesn't support HTML5 video.
Danish Natalia Leaked Photo: तो इंटरनेट पर कुछ दिनों से एक ऐसी वीडियो जंगल में आग की तरह फैल रही है, जिसे देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं, वीडियो में मशहूर सिंगर दानिश अल्फाज और बिग बॉस फेम नतालिया जनोस्जेक की शादी जैसे दिखने वाले वीडियो और फोटो के साथ दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया, बताया जा रहा है कि यह वीडियो गलती से दानिश की बहन से लीक हो गया था, जिसके तुरंत बाद यह डिलीट भी कर दिया गया, मगर तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर बैठे हजारों यूजर्स की नजरों में आ चूका था, जिसके बाद इसे डिलीट करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ.
अब बात यहां सिर्फ दानिश और नतालिया तक सीमित नहीं है बल्कि फैन्स अब मृदुल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, फैन्स का कहना है कि उन्हें तो लगा था के मृदुल और नतालिया के बीच सच में कुछ खिचड़ी पक रही है मगर अचानक दूल्हे का बदल जाना लोगों को एक भारी झटका दे गया है, हालांकि अभी यह बात सही साबित नहीं हुई है कि यह फोटो सच हैं या यह सिर्फ है किसी नए गाने की शूटिंग, लेकिन सस्पेंस तब बनता है जब यह फोटो डालने के बाद अचनाक डिलीट कर दी जाती हैं.

