Home > वीडियो > कॉलेज में हैवानियत! जूनियर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

कॉलेज में हैवानियत! जूनियर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Viral Video: आंध्र प्रदेश के Tirupati स्थित Siddharth Engineering College में रैगिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कॉलेज के कुछ सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

By: Sweta Verma | Published: May 21, 2026 1:32:16 PM IST

आंध्र प्रदेश के Tirupati स्थित Siddharth Engineering College में रैगिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कॉलेज के कुछ सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

वायरल वीडियो में कुछ छात्र जूनियर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. घटना के बाद छात्र और उसके परिवार में डर और गुस्से का माहौल है.

मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना ने कॉलेजों में बढ़ती रैगिंग और छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement