Home > वायरल > नाव की सैर बनी महंगी भूल! बच्चे ने खेल-खेल में झील में फेंक दिया मां का iPhone

नाव की सैर बनी महंगी भूल! बच्चे ने खेल-खेल में झील में फेंक दिया मां का iPhone

Viral Video: एक परिवार की खुशहाल बोटिंग ट्रिप उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई जब एक छोटे बच्चे ने खेलते-खेलते अपनी मां का महंगा iPhone झील में फेंक दिया.

By: Sweta Verma | Published: June 19, 2026 1:56:45 PM IST

एक परिवार की खुशहाल बोटिंग ट्रिप उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई जब एक छोटे बच्चे ने खेलते-खेलते अपनी मां का महंगा iPhone झील में फेंक दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार नाव की सैर का आनंद ले रहा था. इसी दौरान बच्चे के हाथ में मौजूद फोन अचानक पानी में जा गिरा. फोन झील में गिरते ही परिवार के सदस्य हैरान रह गए, जबकि बच्चे को अपनी हरकत की गंभीरता का अंदाजा भी नहीं था. घटना के बाद कुछ देर तक फोन को तलाशने की कोशिश की गई, लेकिन पानी में गिरने के कारण उसे निकाल पाना मुश्किल बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे ‘सबसे महंगी शरारत’ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बच्चों के हाथ में महंगे गैजेट देने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

संबंधित खबरें

Advertisement