33
बुलंदशहर के कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि विपिन नाम के युवक को सांप ने काट लिया. इसके बाद अस्पताल जाने से पहले विपिन ने उस सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर अपने साथ अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल पहुंचने के बाद विपिन ने डॉक्टर को वह सांप दिखाया और बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है. सांप को देखकर डॉक्टरों ने उसके जहर की प्रकृति के आधार पर विपिन का इलाज शुरू किया.