उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. आरोप है कि चोरी के संदेह में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कानून को अपने हाथ में लेते हुए उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्ते में साले-बहनोई थे. स्थानीय दावों के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों को पहले कथित तौर पर पीटा और फिर उनके हाथ बांधकर एक पेड़ से लटका दिया. आरोप है कि दोनों कई घंटों तक उसी हालत में रहे और रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई है.
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.