Brock Lesnar Retirement: रेसलिंग की दुनिया में जिसे ‘अजेय’ माना जाता था, उस ‘द बीस्ट’ ब्रॉक लैसनर ने आज पूरी दुनिया को हैरान और भावुक कर दिया है. रेसलमेनिया मैच के बाद उन्होंने कोई भी लंबी-चौड़ी स्पीच नहीं दी, बल्कि चुपचाप अपने रेसलिंग गियर्स और ग्लव्स रिंग के बीचों-बीच रख दिए. यह रिटायरमेंट का वे संकेत है जिसे देखकर हर रेसलिंग फैन का दिल बैठ गया. पॉल हेयमैन को एक आखिरी बार उनका वो वॉकआउट इस बात की गवाही दे रहा था कि ‘बीस्ट’ का राज अब खत्म हो गया है.
बरसों तक हमने ब्रॉक को रिंग में तबाही मचाते हुए देखा है, वे हमारे बचपन की यादों का एक हिस्सा हैं. उन्हें चुपचाप रिंग से ऐसे जाता देख सभी लोगों का दिल थम गया, उनके इस भावुक पल का वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अपने हीरो को इस तरह रिटायर होता देख दिल टूट गया है.