316
Viral Video: इटली के पलेर्मो में एक रूसी पर्यटक ने गजब की बहादुरी दिखाते हुए दो लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए, जब बाइक सवार बदमाशों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की, तो वह डरी नहीं बल्कि उनसे भिड़ गई, छीना-झपटी के दौरान वह जमीन पर गिर गई, लेकिन उसने एक संदिग्ध को तब तक पकड़ कर रखा जब तक पड़ोसी मदद के लिए नहीं आ गए, पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार किया और छापेमारी में कई चोरी के फोन और बाइक बरामद की गई.