39
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे फर्जी वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में वह नहीं हैं बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक्टर है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम चेक हुए जबकि एक भी फ्रेम उनसे मेल नहीं खाता. उन्होंने कहा कि बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई. सीएम ने डीजीपी को साजिशकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दोषी दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हों उन्हें पकड़कर लाया जाएगा.