Home > वीडियो > VIP के लिए रुकी सड़क, गर्भवती पत्नी के साथ जाम में फंसा पति सड़क पर बैठा, फिर जो हुआ…

VIP के लिए रुकी सड़क, गर्भवती पत्नी के साथ जाम में फंसा पति सड़क पर बैठा, फिर जो हुआ…

Viral Video: Bengaluru के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगा लंबा जाम चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक यातायात रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए. इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ जाम में फंस गया और परेशान होकर सड़क के बीचों-बीच बैठ गया.

By: Sweta Verma | Published: June 1, 2026 12:05:38 PM IST

Bengaluru के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगा लंबा जाम चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक यातायात रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए. इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ जाम में फंस गया और परेशान होकर सड़क के बीचों-बीच बैठ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे इंतजार और पत्नी की स्थिति को लेकर युवक बेहद चिंतित था. उसका सड़क पर बैठना देखते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे और काफी समझाने के बाद उसे वहां से हटाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर बहस छिड़ गई है. लोगों का कहना है कि ऐसी व्यवस्थाओं से मरीजों, स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यह घटना फिर से ट्रैफिक प्रबंधन और वीआईपी संस्कृति को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई के बारे में इन खबर पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Advertisement