Home > वायरल > उफनती नदी में बह गए 3,000 गैस सिलेंडर! भारी बारिश के बीच वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

उफनती नदी में बह गए 3,000 गैस सिलेंडर! भारी बारिश के बीच वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

Viral Videoa: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, पातालगंगा नदी में तेज बहाव के कारण करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए.

By: Sweta Verma | Published: July 9, 2026 12:04:15 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, पातालगंगा नदी में तेज बहाव के कारण करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नदी के तेज बहाव के साथ बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं. इस दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया है और इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है. हालांकि, अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने या सिलेंडरों में विस्फोट होने की कोई सूचना नहीं है. संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement